आचार्य श्री का सम्पूर्ण जीवन त्याग और तपस्या से भरा था-राजकुमार पचौरीआचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को शहर कांग्रेस ने विनयांजलि दी

प्रेस विज्ञप्ति

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को शहर कांग्रेस ने विनयांजलि दी

आचार्य श्री का सम्पूर्ण जीवन त्याग और तपस्या से भरा था-राजकुमार पचौरी

पूज्य आचार्य श्री सर्व समाज के संत थे-सुनील जैन

सभी के प्रति सम्भाव रखते थे पूज्य आचार्य श्री -डाँ. आनंद अहिरवार

सागर 20 फरवरी। पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज महाप्रयाण एवं समाधि मरण पर जिला कांग्रेस सागर शहर द्वारा राजीव गाँधी भवन कांग्रेस कार्यालय में विनयांजलि सभा का आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहाँ कि पूज्य आचार्य श्री का सम्पूर्ण जीवन त्याग और तपस्या से भरा था। सागर में भाग्योदय तीर्थ की स्थापना पूज्य आचार्य श्री का सागर की जनता के प्रति आशीर्वाद है।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि पूज्य आचार्य श्री सर्व समाज के संत थे।मुझे उनके सानिध्य में रहने का अवसर मिला, उनके आदेश पर भाग्योदय तीर्थ अस्पताल को दान में मिली जमीन को तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पंजीयन निशुल्क कर दिया था।
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि ऐसे संत बिरले होते है जो सभी के प्रति सम्भाव रखते है। पूज्य आचार्य श्री सभी व्यक्तियों और धर्मों के प्रति समान भाव रखते थे। इस अवसर पर सर्वश्री अमित राम जी दुबे जितेंद्र रोहन पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदीप पांडे द्वारका चौधरी पंकज सिंघई विनीत ताले वाले ने अपने शब्दों से पूज्य आचार्य श्री को श्रद्धांजली दी। सभा का संचालन जिला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया। विंनयांजलि सभा में सर्व श्री कैलाश सिंघई, प्रदीप गुप्ता पप्पू,जमुना प्रसाद सोनी,अवधेश तोमर,शैलेंद्र तोमर,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,कमलेश तिवारी,दीनदयाल तिवारी,रजिया खान, रेखा सोनी,लीलाधर सूर्यवंशी भैयन पटेल महेश अहिरवार पार्षद ताहिर खान चमन अंसारी वसीम खान लल्ला यादव सुरेश पंजवानी कुंजी लाडिया हीरालाल चौधरी रामगोपाल खटीक,टीकाराम दीवान,साजिद रायन, वीरू चौधरी,रवि अहिरवार,रेवाराम अहिरवार, सिद्धार्थ बौद्ध आदि उपस्थित थे। अंत में पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं सेवादल ग्रामीण के अध्यक्ष महेश जाटब के पिता पूर्व पार्षद तुलसीराम जाटव के निधन पर मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

Leave a Comment

Read More