केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर की बैठक लेंगे क्लस्टर प्रभार भूपेन्द्र सिंह ने गुना लोकसभा क्षेत्र की बैठक में दी जानकारी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को ग्वालियर संभाग क्लस्टर की बैठक लेंगे

क्लस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने गुना लोकसभा क्षेत्र की बैठक में दी जानकारी

सागर। लोकसभा चुनाव अभियान के रणनीतिकार,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 फरवरी को ग्वालियर लोकसभा क्लस्टर की प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। इस बैठक में गुना लोकसभा क्षेत्र सहित क्लस्टर के सभी दायित्ववान अपेक्षित कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित रूप से पहुंचना है। ग्वालियर संभाग लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह संदेश गुना लोकसभा क्षेत्र की योजना बैठक को संबोधित करते हुए दिया।  सिंह ने इस कामकाजी मैराथन बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों को 400 पार के विजय संकल्प के साथ डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए अजेय भाव से जुट जाने को कहा।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंती भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर चलने वाला वह संगठन है जिसके कार्यकर्ता संकल्प कर लें तो कोई राजनैतिक ताकत उन्हें अपना संकल्प पूरा करने से नहीं रोक सकती। इसलिए यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में घोषणा की है कि इस बार भाजपा 370 पार और भाजपानीत गठबंधन एनडीए 400 पार सीट लाकर दिखाएंगे तो यह विजय संकल्प साकार होकर रहेगा, इसमें कोई संदेह है ही नहीं। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने कहा कि हमारे नेता जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इस साख से जनता के बीच गारंटी का भाव पैदा हुआ है। मोदी जी की गारंटी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने जनता से जो कहा वह करके दिखाया है। क्लस्टर प्रभारी सिंह ने कहा कि हमारा अभियान सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकसित भारत के संकल्प पर केंद्रित होगा। सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का संगठन जीवंत संगठन है। हम सिर्फ चुनाव के समय ही कार्यक्रम नहीं करते, हमारे कार्यक्रम सतत चलते रहते हैं। संगठनात्मक दायित्वों का पहला चरण पार्टी ने बहुत पहले पूर्ण कर लिया था। बैठक को गुना लोकसभा प्रभारी श्री दुर्गा लाल विजय, लोकसभा संयोजक  राधेश्याम, लोकसभा विस्तारक लाखन सिंह राणा व सांसद डा के पी यादव ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अशोक नगर जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन नगरपालिका अध्यक्ष धीरज मनोरया ने किया।

पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि दीबैठक के अंत में हाल ही में मोक्ष मार्ग पर प्रशस्त हुए पूज्य श्री आचार्य विद्यासागर जी महाराज को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में गुना लोकसभा प्रभारी दुर्गालाल विजय, संयोजक राधेश्याम जी, सहसंयोजक सुरेन्द्र शर्मा, गुना सांसद डा केपी यादव, अशोकनगर जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक तिवारी, गुना जिला भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, शिवपुरी जिला भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम, विधायक मुंगावली बिजेंद्र सिंह यादव, विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, विधायक कोलारस महेंद्र सिंह, विधायक अशोक नगर जगन्नाथ रघुवंशी, विधायक पिछोर प्रीतम सिंह लोधी, जिला प्रभारी अशोक नगर दीपक भदौरिया, जिला पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष नेहा यादव, जिला पंचायत अशोक अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह, लोकसभा विस्तारक लाखन सिंह राणा सहित सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों से आए कोर समिति व प्रबंधन समिति सदस्य व दायित्ववान वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-22/02/2024

Leave a Comment

Read More