संत रविदास जयंती की पालकी यात्रा का कांग्रेस सेवादल ने स्वागत

संत रविदास जयंती की पालकी यात्रा का कांग्रेस सेवादल ने स्वागत
_________
सागर/24.02.2024

माघ पूर्णिमा पर अवतरित संत रविदास जी की जयंती पर पालकी यात्रा निकाली गयी,पालकी यात्रा भगवानगंज चौराहे से प्रारंभ हुई,जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुई शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पहुंची जहां कांग्रेस सेवादल परिवार ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सेवादल परिवार के सिंटू कटारे और पप्पू गुप्ता ने पालकी यात्रा के प्रमुखों को माला पहनाकर और पालकी की पूजा अर्चना कर यात्रा में सम्मिलित भक्त जनों का भव्य स्वागत किया।
कांग्रेस सेवादल परिजन में ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार,पप्पू गुप्ता ,धर्मेन्द्र चौधरी,नितिन पचौरी,,अंकुर यादव,तरुण सैनी,रवि जैन,लकी पंडा
पवन जाटव,उमेश अहिरवार,मनोज चौधरी,मुकेश रोहित,रामावतार चौधरी,दीप चंद्र अहिरवार,दिनेश वर्मा,काशीराम ठेकेदार,पवन अहिरवार,राजेन्द्र उस्ताद तीली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More