
थाना बण्डा पुलिस द्वारा 02 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को अवैध कटटा लिये गिरफ्तार कर भेजा जेल
अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा स्थाई / ईनामी / फरारी वारंटियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने हेतु अभियान चलाकर निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान डॉ. संजीव कुमार उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर, श्रीमती शिखा सोनी एसडीओपी महोदय बण्डा के मार्गदर्शन में थाना बण्डा से टीम गठित कर तलाश की गई। जो मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर स्थाई वारंटी राजा भैया सिंह लोधी निवासी ग्राम दलपतपुर का राठौर गिटटी तोल के पास में गम्भीर वारदात को अन्जाम देने के उददेश्य से अवैध 315 बोर का देशी कटटा लोडेड लिये घूम रहा है कि सूचना तस्दीक हेतु मय स्टाफ के मौके पर रवाना होकर तस्दीक किया। जो थाना बण्डा का अप.क. 269/07 धारा 457,380 ता.हि. में माननीय न्यायालय बण्डा से जारी स्थाई वारंटी आरोपी राजा भैया पिता वीर सिंह लोधी निवासी ग्राम दलपतपुर जो करीव 02 साल से लगातार फररा था ।हाथ में कटटा लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जो मौके पर उपस्थित स्टाफ की मदद से घेरावन्दी कर पकडा व आरोपी के कब्जे से एक देशी कटटा मय जिन्दा कारतूस के समक्ष गवाहान उपरोक्त के विधिवत जप्त कर आरोपी को धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिर किया जाकर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश कर उप जेल बण्डा दाखिल किया गया पूर्व के उक्त आरोपी थाना बण्डा का निगरानीशुदा बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना बण्डा में कुल 11
प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी, उनि मुन्ना लाल धुर्वे प्र. आर. सुदीप बेगी आर. भारत, आर. गुलाव सैनिक कप्तान सिंह का विशेष योगदान रहा।











