
अधिवक्ता संघ के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा – विधायक शैलेंद्र जैन
शहर विधायक जैन ने अधिवक्तागणों के साथ किया जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण
अधिवक्ता संघ को कुर्सिया , वाटर कूलर देने व शेड की मरम्मत कराने के की दी स्वीकृति।
सागर।बीते दिनों अधिवक्ता संध पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल निर्वाचन के उपरांत धन्यवाद देने हेतु विधायक श्री शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचा था, जहां उन्हें अधिवक्ता भवन निर्माण समेत अन्य मांगों को विधायक जैन के समक्ष रखा। इसी क्रम में विधायक जैन शुक्रवार को जिला न्यायालय पहुंचे और अधिवक्ता संघ सागर के नवनिर्वाचित अधिवक्तागणों सहित सभी अधिवक्तागण से मुलाकात की।
उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं के बैठने हेतु शेड की मरम्मत और अधिवक्ता संघ हेतु सभागार निर्माण को लेकर कार्य करने की सार्थक चर्चा की।
अधिवक्ताओं ने विधायक जैन को बताया कि न्यायालय के पास स्थित भूमि जो अधिवक्ताओं के लिए आवंटित है। वहां अधिवक्ताओं की बैठने के लिए भवन या सभागार बन जाता है तो अधिकक्ताओं समेत न्यायालय के कार्य से जो लोग यहां आते हैं, उन्हें भी सुविधा मिल सकेंगी।
विधायक जैन ने कहा कि इस कार्य की स्वीकृति पहले हो चुकी है, जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा।
इस दौरान विधायक जैन ने अधिकक्तागणों के साथ स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए बैठने के लिए बने तीन नवीन शेड का निरीक्षण करते हुए उसमें टाइल्स लगाने, मरम्मत का कार्य करने की भी कही। इसके साथ साथ ही यहां वॉटर कूलर, कुर्सियां और शौचालय व्यवस्था कराने समेत संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मरम्मत और सुधार के कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,सचिव वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र कौरव, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेंद्र स्वामी, सहसचिव मनोज सेन, बरिस्ट अधिवक्ता के.पी. दुबे , वरिष्ठ अधिवक्ता केवीएस ठाकुर, बार काउंसिल के सदस्य राजेश पाण्डेय एवं रश्मि ऋतु जैन, एड राजेन्द्र दुबे, एड लखन राठौर, अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक, एड संजय द्ववेदी एवं राजेश त्रिवेदी, एड.गिरिकांत तिवारी समेत अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।











