लोकसभा चुनाव के पहले हमें एक–एक दरवाजे को खटखटाना है, योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं : विधायक शैलेंद्र जैन

लोकसभा चुनाव के पहले हमें एक–एक दरवाजे को खटखटाना है, योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं : विधायक शैलेंद्र जैन

लाभार्थी सम्मेलन को लेकर सागर विधानसभा के तीनों मंडलों की पार्टी की बैठक संपन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा के तीनों मंडलों की लाभार्थी सम्मेलन के लिए पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लाभार्थी सम्मेलन के जिला प्रभारी वृंदावन अहिरवार मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि हाल में ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 9 प्रतिशत जो मत बढ़ा है। इसका श्रेय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जाता है। अब हम जब लोकसभा चुनाव के लिए निकलेंगे तो माहौल बना हुआ है बस उसे अपने पक्ष में करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है। हमें इस बात का लाभ उठाना चाहिए। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हैं। लगभग 70 प्रतिशत लोग पार्टी के कार्यक्रमों और योजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे सभी लाभार्थियों के लिए हमे केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जन हितैषी योजना के बारे में बताना है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि लोकसभा चुनाव के पहले हमें एक–एक दरवाजे को खटखटाना है और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं।

बैठक को इस कार्यक्रम के प्रभारी निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं लोकसभा विस्तारक आशुतोष शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, सुषमा यादव, विक्रम सोनी, मनीष चौबे रितेश मिश्रा, मेघा दुबे, याकृति जड़िया, रामू ठेकेदार, प्रतिभा रामेश्वर चौबे, चेतराम अहिरवार, राकेश लारिया, प्रशांत जैन, अंशुल हर्शे, धर्मेंद्र खटीक, डब्बू साहू, राधेश्याम सोनी, डब्बू सोमेश जाडिया, रितेश तिवारी, वैदेही पुरोहित, किशन अग्रवाल, जय सोनी, राहुल नामदेव, रूबी कृष्ण कुमार पटेल, राहुल वैद्य, जुगल प्रजापति, देवी प्रजापति, दीपक दुबे, विनीत भट्ट, शिरीष सिंह, निखिल अहिरवार, सुनीता रैकवार, संध्या इटोरया, मनोरमा उपाध्याय, मेघा मिश्रा, उर्मिला सहारे, मीरा चोबे, जय श्री चढ़ार, यशवंत चौधरी, रामेश्वर नेमा उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More