थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा घटना कारित कर फरार आरोपी गण को किया गिरफ्तार

थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा घटना कारित कर फरार आरोपी गण को किया गिरफ्तार

घटना का विवरण-दिनाँक – 31.01.2024 को फरियादी निखिल पिता गौरीशंकर साहू, उम्र 22 साल, निवासी-डालचंद साहू बीडी वालों के सामने, मोहन नगर वार्ड, सागर अपने भाई नीलेश साहू के साथ थाना आकर एक कम्प्यूरीकृत लिखित आवेदन पत्र पेश किया जो आवेदन पत्र के मजबून से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 324,365,367,504,147,506,323,294 ताहि का घटित पाये जाने से आरोपी गण मयंक साहू, शिवम तिवारी, अजय पसैल, प्रशांत साहू येशु हजारी के विरूध अपराध क 115/2024 धारा 324,365,367,504,147,506,323,294 ताहि का पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय

सागर के मार्ग दर्शन मे तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के मार्गदर्शन व श्रीमान

नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री यश विजोरिया के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुये विश्वनीय सूचना तंत्र स्थापित कर प्रकरण के फरार आरोपियों की तलास पतारसी उनके उठने-बैठने व संभावित स्थानो पर जाकर की गई जो आरोपी गण 01. शिवम पिता बसंत तिवारी उम्र 24 साल नि० विवेकानंद वार्ड सागर 02. अजय पिता राजू पटैल उम्र 20 साल नि० राजीवनगर वार्ड सागर को दस्तयाब कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपी गण को गिरप्तारी का कारण बताकर कर गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल सागर दाखिल किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-आरोपी को गिरफ्तार करने मे 01. निरी जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. सउनि संजय तिवारी 03. प्रआर 543 जानकी रमण 04. प्रआर 866 जयसिंह राजपूत 01.आर 1120 पवन सिंह की सराहनीय भूमिका रही है। थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More