अपहरण कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार/ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई शराब का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही

????//प्रेस नोट/पुलिस थाना मोतीनगर जिला सागर// ????

अपहरण कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार/ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई शराब का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्यवाही

????????पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा, Csp सागर श्री यश बिजोरिया के मार्गदर्शन में आरोपियों की धर पकड़ जारी
घटना का विवरण दिनांक 31 जनवरी 2024 को फरियादी के साथ घटित अपहरण मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके हैं शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस थाना मोतीनगर के द्वारा सर गर्मी से तलाश की जा रही थी जो सूचना के आधार पर फरार 02 आरोपियों में से आरोपी प्रशांत साहू पिता प्रताप साहू उम्र 24 साल निवासी राजीव नगर कॉलोनी को घेराबंदी करके पकड़ा जाकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है मामले में मात्र एक आरोपी शेष है जिसकी लगातार तलाश की जा रही है.

  1. दिनांक 26 फरवरी को पुलिस थाना मोतीनगर के द्वारा सूचना के आधार पर ओवर ब्रिज के पास संत कबीर मोहल्ले से आरोपी संजू और संदीप पिता उधम सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी वीरपुर और उदासी मोहl रेलवे पटरी के पास से आरोपी अरविंद पिता अशोक सोनी उम्र 27 साल निवासी सूबेदार वार्ड के कब्जे से करीब 60 पाव देसी लाल मसाला कीमती ₹5000 की जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है. उक्त कार्यवाही करने में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, asi संतोष तिवारी, hc प्रदीप दुबे, दुर्गेश पटेल, जानकी मिश्रा, जय सिंह राजपूत, c नेकराम, मुकेश कुमार, पवन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave a Comment

Read More