पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में बीना विस.के मुख्य अतिथि होंगें जिपं.अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत

पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में बीना विस.के मुख्य अतिथि होंगें जिपं.अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत
प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में करेंगे,विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन

सागर 28 फरवरी 2024। विकसित भारत… विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों का वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण आज करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र बीना में दोप. 03.00 बजे शामिल होगें।
गौरतलब है कि विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा के तहत मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं में एक ही समय एक साथ यह कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम भोपाल लाल परेड मैदान में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होंगें। साथ ही प्रदेश की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में वहां के विधायक, जनप्रतिनिधि शामिल होंगें। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4.00 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न 17 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Read More