प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम को खुरई में समारोहपूर्वक देखा गया

प्रधानमंत्री  मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम को खुरई में समारोहपूर्वक देखा गया

खुरई। विकसित भारत संकल्प भारत अभियान के अंतर्गत देश के प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को 17549 करोड़ की राषि के विकास कार्या का लोकार्पण एवं षिलान्यास तथा प्रदेश के सभी जिलो में सर्वर तहसील का शुभारंभ लाईव प्रसारण के माध्यम से किया गया है नगर पालिका द्वारा मुख्य समारोह का आयोजन महामगला महाकाली टीन षेड में बडी एलईडी स्क्रीन पर लोगो ने कार्यक्रम को लाईव देखा। प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुये डिडोरी में हुये हादसे पर दुख संवेदनाये व्यक्त की।  मोदी ने कहा की डबल इंजन की सरकार आज विकसित भारत के साथ-साथ विकसित मध्य प्रदेश के विकास में कांधे से कांधे मिलाकर चल रही है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने अनेक योजनाओं को लेकर संबोधित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता  लखन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  लखन सिंह ने कहा है कि आज देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा अनेक योजनाओं की सौगात आज प्रदेश को मिली है। माननीय प्रधानमंत्री ने प्रधान मंत्री आवास योजना लाकर गरीबों को आवास देने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत लाखो लोगो का रोजगार मिला है। और इनका लाभ भी लोगो को व्यापार में मिला है कुछ दिन ही पहले अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास एवं रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया था यह हमारे देष के विकास की गति का आगे बडा रहा है। खुरई विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो पूर्व मंत्री एवं विधायक  भूपेन्द्र भैया ने क्षेत्र के विकास कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह निरंतर क्षेत्र के विकास के लिये बड़ी से बड़ी योजनायें लाने का प्रयासरत है। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंकज सेनी हरिओम सैनी के आयुष्मान कार्ड वितरित किये गये और लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कु.राधिका अहिरवार, कु.भावना अहिरवार  हरिताज मांनसी अहिरवार एवं राशन पात्रता पर्ची का वितरण किया गया।कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष  नन्नीबाई अहिरवार एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्रकुमार राय पूर्व न.प.उपाध्यक्ष

राजेन्द्र यादव,  लाखन सिंह यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन इन्द्रराज सिंह ठाकुर आभार प्रवीण जैन मंडल अध्यक्ष ने माना कार्यक्रम यह रहे उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्री जमना अहिरवार, तहसीलदार यशवर्धन सिंह, ए.ई कुलदीप रघुवंशी, उपयंत्री धर्मेन्द्र तोमर,नगर पालिका उपाध्यक्ष राहुल चौधरी,माधव सिंह सिलोधा, हेमंत सिंह ठाकुर, शैलेंद्र लोधी, गोपाल नेमा, सोनू चंदेल, दीपक अटवाल, सोनू असाटी, धर्मेन्द्र असाटी, मेहरवान, जयराम अहिरवार, बल्ली सोनी ऋषभ राय,कुसुम राजहंस,  माधवी कुर्मी,विनीता सौर, श्रीमति रोशनी कुशवाहा,  अंजू रवि रैकवार, उपेन्द्र राजपूत, बल्लू राईन, मदन कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-29/02/2024

Leave a Comment

Read More