
भाजपा के पास लोकसभा चुनाव को लेकर कोई मुद्दा नहीं बचा-राजकुमार पचौरी
सागर /29फरवरी।आज जिला कांग्रेस कमेटी सागर शहर की आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तथा किसान आंदोलन एवं एम एस पी कानून के समर्थन में चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग, एवं आदिवासियों के अधिकारों को लेकर जो बात आदरणीय राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जनता मे रख रहे हैं,इस बात को कांग्रेस के प्रत्येक नेता को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। तभी यात्रा की पूर्ण सफलता होगी । पचौरी ने कहा कि भाजपा के पास आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कोई मुद्दा नहीं बचा उनके पास ना ही कोई नेता है जो कांग्रेस से भाजपा में पहुँचे है वही भाजपा एवं सत्ता को संभाले हैँ। भाजपा का कार्यकर्ता और नेता उपेक्षा का शिकार है।
पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित रामजी दुबे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जबरजस्त समर्थन मिल रहा हैँ, सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन गुना में यात्रा में शामिल होगे।
म प्र कांग्रेस कमेटी पिछडा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष रमाकांत यादव ने कहा कि कहा कि लगभग 45 दिन से राहुल गांधीजी संघर्ष के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं हमें उनका कंधे से कांधा मिलकर साथ देना है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठावान है ।कांग्रेस कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है,यह एक ऐसी विचारधारा है, जो लोगों को जोड़ने का काम करती है जो जो हमारा कार्य करता है वह सदैव कांग्रेस के साथ रहा है और रहेगा।
प्रवक्ता उपाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ती हैँ, आम जनता में विद्वेष फैलाने का काम करती हैँ। न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गाँधी जी वेरोजगारी और महगाई जैसे मुद्दों को जनता के बीच ला रहे हैँ।
बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सुरेंद्र चौबे ने किया।
पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, चक्रेश सिंघई,सुरेंद्र चौबे युबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे प्रदीप गुप्ता, राकेश राय, शरद पुरोहित, तोताराम यादव,ऋषभ जैन, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रवक्ता अवधेश तोमर,दिनेश पटेरिया, रवि सोनी,दीनदयाल तिवारी, जितेंद्र सिंह चावला,हीरालाल चौधरी,श्रीदास रैकवार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण यादव,योगराज कोरी समीर खान,प्रदीप पाण्डेय, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी,जाहिद ठेकेदार,अभिलाष जैन,कमलेश तिवारी, शैलेंद्र तोमर, पवन पटेल, सुनील पाबा,रजिया खान मीरा अहिरवार महेश अहिरवार,सुरेश पंजवानी, अशोक नागवानी,कैलाश बड़ोनिया, दामोदर कोरी,नरेश संनकत, सागर साहू, गोपी यादव,उमेश यादव,गोपाल प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, खेमचंद सुनरिया, शाजिद राईन, संध्या राजपूत, अर्चना कन्नोजिया, सुनीता, दुलीचंद सकवार,कुंजीलाल लडिया, आदिल राईन, पप्पू गोस्वामी, वीरू चौधरी, मानसिंह चौधरी,दशरथ यादव,अनिकेत कोरीआदि उपस्थित थे।
अंत में मधुकर साह बार्ड की पार्षद रिचासिंह के पिता ,पूर्व पार्षद तुलसीराम जाटव, पूर्व पार्षद तुलसा बाई पटेल, मकरोनिया के पूर्व पार्षद कल्लू पटेल, सेबादल की फूलाबाई, चतुर्भुज सिंह राजपूत के पौत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई एवं मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।











