
विकसित भारत- विकसित मध्य प्रदेश की अवधारणा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा गया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
सागर /ननि/29 फरवरी 24/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत – विकसित मध्यप्रदेश की अवधारणा के तहत व वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश में 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास /लोकार्पण , समस्त जिलों में साइवर तहसील का शुभारंभ और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन कर प्रदेश की जनता को संबोधित किया ।
इस अवसर पर लाल परेड मैदान में मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का पूरे प्रदेश के साथ स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा महाकवि पद्माकर सभागार में विधायक मान. शैलेंद्र जैन , महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला, सहित नगर निगम के पार्षदों, गणमान्य नागरिकों एवं लाभान्वित हितग्राहियों की उपस्थिति में लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।
मुख्य कार्यक्रम के पूर्व स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज हम सबके लिए सागर सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। हमारे जननायक जिन्होंने जन भावनाओं का आदर करते हुए भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण कराकर दिव्य कार्य सम्पन्न कराया और दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 2004 के पहले मध्यप्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ रूपए होता था जबकि आज एक दिन में मान.प्रधानमंत्री जी द्वारा 17 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन हो रहे हैं यह माननीय मोदी जी के संकल्प की शक्ति है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लाडली बहना योजना जैसी अनेक योजनाएं संचालित है केवल सागर में ही 38 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 1250/- के हिसाब से प्रत्येक वर्ष 57 करोड़ रूपये सरकार द्वारा डाले जा रहे हैं। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री द्वारा सागर में आठ- आठ करोड़ रुपए की राशि के 2 आडिटोरियम स्वीकृत करने पर बधाई देते हुए कहा कि इनके निर्माण होने से आर्थिक रूप से कमजोर वाले के लोगों के लिए वैवाहिक व पारिवारिक कार्यक्रम की सुविधा मिलेगी।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है क्योंकि एक साथ पूरे मध्य प्रदेश में 17 हजार करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण वह भूमिपूजन माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले वार्ड के विकास कार्य हेतु एक वर्ष में एक लाख रुपए की राशि नहीं मिलती थी लेकिन आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रत्येक वार्ड में किया जा रहे हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि
आज का दिन ऐतिहासिक दिन है जब माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से 17 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया है । हमारा देश विकसित देश बनने के पथ पर आगे बढ़ रहा है 2030 तक हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी और हमारा लक्ष्य 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का है लेकिन इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें हर क्षेत्र में विकास करना है । इसी कड़ी में मान. प्रधानमंत्री जी ने विगत माह बीना में 50 हजार करोड़ की लागत के पेट्रोकेमिकल्स प्लांट की सौगात दी थी। उन्होंने कहा विधायक जी के प्रयासों से 8-8 करोड़ रूपए की लागत के दो सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा जिससे सागर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने सामाजिक कार्यक्रम निःशुल्क सम्पन्न करा सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में नगर निगम द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से हित लाभ का वितरण किया गया।
विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा स्वीकृत कराए गए 16 करोड़ रुपए की राशि के दो अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का भूमि पूजन हुआ कार्यक्रम के दौरान 16 करोड रुपए की राशि के दो अत्याधुनिक ऑडिटोरियम (सामुदायिक भवनों) के निर्माण का भूमिपूजन विधायक माननीय शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, संभागायुक्त श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं पार्षदों की उपस्थिति में किया गया,उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विशेष आग्रह करके सागर विधानसभा में 16 करोड़ रूपए की लागत से 2 ऑडिटोरियम स्वीकृत कराए है,यह शहर के दो अलग अलग स्थानों पर बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद श्री विनोद तिवारी, धर्मेंद्र खटीक, रुपेश यादव ,राजकुमार पटेल, मनोज चौरसिया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,सविता साहू,पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, विशाल खटीक, कैलाश हसानी, रामू ठेकेदार सहित जिला प्रशासन ,नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।











