
छात्रासंघ में हुए रंगारंग आयोजन
शासकीय स्वशासी कन्या महाविद्यालय में छात्र संघ वार्षिक स्नेह सम्मेलन में उच्च स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती अनुश्री जैन उपाध्यक्ष म.प्र. लीगल राइट कमीशन के मुख्य अतिथि में हुआ। छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि अब हमारे युवा भारतीय संस्कृति में अपने को ढाल रहे हैं, परम्पराओं के प्रति उत्तरदायी हो रहे हैं, यही समय जब वो अपने 24 घंटे का बेहतर प्रयोग कर अपना लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग पर बढ़ सकते हैं। यह वह समय है, जब पूरा विश्व भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर उसका अनुसरण कर रहा है। छात्राओं के राधा कृष्ण युगल नृत्य को देख कर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आज वृन्दावन की अनुभूति हो रही है। श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा ने कहा स्नेह सम्मेलन आपकी प्रतिभा का उत्सव है। श्री प्रासुक जैन ने कहा पाठयेत्तर गतिविधिया व्यक्तित्व को निखारने का माध्यम होती है, अतः इनमें उत्साह पूर्ण हिस्सेदारी आवश्यक है। डॉ. आनंद तिवारी प्राचार्य ने कहा प्रदेश का एक बड़ा महाविद्यालय होने का गौरव होने के साथ यह महाविद्यालय प्रतिभाओं का सागर है। डॉ. निशा इंद्र गुरू प्रभारी छात्रासंघ ने कहा यह समस्त आयोजन छात्राओं की ऊर्जा एवं उत्सव धर्मिता का परिणाम है। कार्यक्रम में राधा कृष्ण युगल गीत पर सेमी क्लासीकल नृत्य, सुगम गायन जब दीप जले आना, लोकगीत आगड़दम बागडदम, लावली लोक नृत्य, बधाई लोक नृत्य, क्षेत्रीय परिधान में रैम्पवॉक, राम चरित्र आधारित, नृत्य नाटिका, गजल गायन एवं अंग्रेजी नाटक अभिज्ञान शाकुन्तला का मंचन किया गया। नाटक का प्रथम बार प्रयोग किया गया जिसकी पटकथा डॉ. निशा इंद्र गुरू ने लिखी निर्देशन रोहित रजक ने किया। सभी कार्यक्रम छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी एवं प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन से सफलता पूर्ण सम्पन्न हुआ।
डॉ. आनंद तिवारी, प्राचार्य











