सशक्त समाज के निर्माण में जितनी भागीदारी पुरुषों की, उतनी ही भागीदारी महिलाओं की भी है : अनु शैलेंद्र जैन

सशक्त समाज के निर्माण में जितनी भागीदारी पुरुषों की, उतनी ही भागीदारी महिलाओं की भी है : अनु शैलेंद्र जैन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं के उत्थान के लिए रखे गए सुझाव ।

सागर.

एक सशक्त समाज के निर्माण में आज जितनी भागीदारी पुरुषों की है, उतनी ही भागीदारी महिलाओं की भी बढ़ गई। दरअसल, महिलाओं की भी कुछ आकांक्षाएं हैं, जिन्हें वह अपने परिवार के साथ मिलकर पूरा करना चाहती हैं। बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। अगर उन्हें सही दिशा मिलती है तो निश्चित तौर पर वो उस अवसर को कभी भी नहीं छोड़ेंगी। यह बात लीगल राइट्स काउंसल, इंडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

गुरुवार को विधायक निवास पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के उत्थान को लेकर कार्य कर रही संस्थाओं की प्रमुखों में अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन ने कहा कि सामाजिक तौर पर बनाई गई व्यवस्था में पहले महिलाओं को वह जिम्मेदारियां और वह कार्य नहीं सौंप जाते थे जिनमें वह सक्षम नहीं थी, लेकिन आज परिस्थितियों बिल्कुल बदल गई है। शहरी क्षेत्र ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी रोजगार से परिवार का जीवनयापन बेहतर ढंग से कर रहीं हैं। बस उन्हें सही दिशा में प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सागर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान काफी बढ़ गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए हर दिशा में उन्हें संबल बनाने का काम किया है।
महिला आरक्षण विधेयक के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से यह सुनिश्चित होगा कि वे महिलाओं के मुद्दों के प्रति ग्रहणशील हों, सशक्त हों और दूसरों के लिए भी रोल मॉडल बनें।

कार्यक्रम के दौरान सुदेश कोहली, रेखा मुखरिया, ऊषा सक्सेना, मनोरमा तोमर, जसवीर सोढ़ी, नीलिमा पिंपलापुरे, प्रतिभा मलैया, अंजू अजमानी, धर्मिष्ठा पटेल, राधा बेन, रश्मि जैन, अलका श्रीवास्तव, सिमी मुखरिया, नम्रता पिंपलापुरे, नीलू सिंह, शिल्पी जैन, वापी शर्मा, गरिमा तोमर, शैफाली जैन, सीमा पटेल, मेघा दुबे, कविता लारिया, प्रीति शर्मा, निशा शिंदे, रूपा राज, माधुरी राजपूत आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More