भाजपा को चुनाव संकल्प पत्र पवित्र ग्रंथ के समान है :- गौरव सिरोठिया


भाजपा को चुनाव संकल्प पत्र पवित्र ग्रंथ के समान है :-  गौरव सिरोठिया

भाजपा कार्यकर्ताओं की दम चुनाव मैदान में :- श डॉ. लता वानखेड़े भाजपा प्रत्याशी सागर लोकसभा

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र सुझाव को लेकर आज पत्रकार वार्ता संपन्न

सागर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र हेतु जनमानस से सुझाव लेने के संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, भाजपा प्रदेश मंत्री  प्रभुदयाल पटेल, भाजपा प्रत्याशी  डॉ. लता वानखेड़े, लोकसभा सुझाव समिति के भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, डॉ. सुखदेव मिश्र श्याम तिवारी भाजपा प्रदेश पेनालिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया आदि ने सागर में पत्रकारों से चर्चा की l
पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संकल्प पत्र पवित्र ग्रंथ के समान है भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 में और 2019 में जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें से लगभग 90% विषयों को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण किया है और 2024 में लोकसभा चुनाव में जो संकल्प पत्र विकसित भारत एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में मतदाताओं से सुझाव से पार्टी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी l ऐसे समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों के सुझाव से बनने वाले संकल्प पत्र विषयों को भी पार्टी शत् प्रतिशत पूर्ण करने के लिए वचनबद्ध है l सागर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती डॉ. लता वानखेड़े ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दम पर चुनाव मैदान में है l भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है भाजपा के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री गौरव सी रोटियां जी के नेतृत्व में एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की दम पर एवं मतदाताओं के अपार जन समर्थन एवं आशीर्वाद से निश्चित रूप से भाजपा को प्रचंड आशीर्वाद मिलेगा और विजयी होंगे l लोकसभा चुनाव संकल्प पत्र सुझाव समिति के सदस्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  अनुराग प्यासी ने बताया कि भाजपा संकल्प पत्र तैयार करने के पहले आप सभी प्रबुद्ध मतदाताओं से मोबाइल के माध्यम से नमो ऐप से एवं संचार के विभिन्न माध्यम से पार्टी सुझाव लेकर एवं भाजपा के कार्यालय में सुझाव पेटी रखकर देश के लगभग एक करोड़ लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र तैयार करेगी और भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत एवं मोदी की गारंटी रथ के माध्यम से भी आम मतदाताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं l आप सभी के सुझाव को भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र में समावेश कर जारी करेगी l पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया, भाजपा जिला महामंत्री  श्याम तिवारी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक  रोशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, आलोक केसरवानी, अंशुल सिंह परिहार आदि साथ में रहे l

Leave a Comment

Read More