सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से वर्ष 2020 से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध

सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से वर्ष 2020 से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान बनाये जाते रहे है, ऐसे वाहन चालकों को ई-चालान का भुगतान करने हेतु थाना यातायात सागर एवं MPONLINE के माध्यम से भुगतान करने के विकल्प दिये गये है किन्तु बहुत से वाहन चालकों के द्वारा अपने चालानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण लम्बित चालानों को यातायात पुलिस सागर के द्वारा नेशनल लोक अदालत में ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध प्रि-लिटिगेशन दायर की जा रही है । नेशनल लोक अदालत दिनांक 09-03-24 को जिला सत्र न्यायालय सागर में कोर्ट परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसमें ऐसे वाहन चालक जिनका ई-चालान लम्बित है, वे दिनांक 09-03-24 को समय 10-00 बजे से जिला सत्र न्यायालय सागर में आयोजित कोर्ट में पहुचकर अपने प्रकरण का निराकरण करावें ।
सभी आम जन अपने -अपने वाहनों से संबंधित ई-चालान की जानकारी हेतु निम्नलिखित वेबसाईट पर जाकर अपने प्रकरण का निराकरण ऑनलाईन घर बैठे भी कर सकते है, जिसके उपरांत उन्हे नेशनल लोक अदालत में आने की आवश्यकता नहीं होगी ।

  1. https://echallan.mponline.gov.in/
  2. https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan
  3. https://vcourts.gov.in/virtualcourt/index.php

उपरोक्त तीनों वेबसाइटों में अपने वाहन नम्बर की सहायता से चालान सर्च करे और यह सुनिश्चित करे की आपके विरुद्ध कोई भी चालान का भुगतान शेष नही हो । यदि ऑनलाईन भुगतान करने में समस्या आती है तो ऐसे लोग नेशनल लोक अदालत में निर्धारित समय पर पहुच कर भी अपने प्रकरण का निराकरण कर सकते है।भुगतान नहीं करने की स्थिति में ऐसे वाहन चालकों के वाहनों को जब्त कर रेगुलर कोर्ट के माध्यम से प्रकरण प्रस्तुत करते हुये वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। ट्रैफिक पुलिस सागर...

Leave a Comment

Read More