
धार भोजशाला संबंधी हाईकोर्ट के निर्णय का पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया
सागर। मां बाघदेवी सरस्वती के पूजा स्थल धार भोजशाला का आर्कियोंलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने संबंधी इंदौर हाईकोर्ट के आदेश को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने एतिहासिक निर्णय बताते हुए स्वागत किया है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा है, कि पुरातात्विक सर्वेक्षण में मिले प्रमाणों से सत्यता सामने आएगी और एक पुराने विवाद का न्यायोचित समाधान संभव हो पाएगा।
उल्लेखनीय है, कि सनातन परंपरा में धार की भोजशाला को मां बाघदेवी सरस्वती का पूजा स्थल होने की मान्यता है। भोजशाला में प्रतिष्ठापित रही मां बाघदेवी की हजारों वर्ष पुरानी प्रतिमा को ब्रिटिश काल मे लंदन स्थित म्यूजियम में ले जाया गया जहां से प्रतिमा को वापस लाने की मांग निरंतर उठती रही है। अब पुरातात्विक प्रमाणों से सत्यता सामने आ सकेगी।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः-11/03/2024











