
मुख्यमंत्री के सागर आगमन पर डरे प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं पर जबरन पुलिस का पहरा बैठाया
जिले के मंत्री के इशारे पर कांग्रेसियों को नजर बंद किया – राजकुमार पचौरी
सागर 13 मार्च मुख्यमंत्री सागर आए तो प्रशासन को डर सता रहा था कि कहीं कांग्रेसी मुख्यमंत्री का विरोध न करने उन्हें काले झंडे ना दिखा दे प्रशासन ने इस डर के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घरों में ही नजर बंद कर दिया जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी को दीनदयाल नगर स्थित निवास पर,तो जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद को तिली स्थित कांग्रेस कार्यालय में ही पुलिस ने नजर बंद कर दिया।उनके साथ सुनील जैन पूर्व विधायक,हीरालाल चौधरी महामंत्री,जतिन चौकसे, पूरनलाल अहिरवार, निखिल चौकसे, सुदीप पटैरिया, टीकाराम दीवान देवकुमार बडकुर मोहन अहिरवार, बाबूलाल पटेल लंबरदार,शुभंम तिवारी,रोहित अहिरवार आदित्य साहू, शंकरलाल माथे भूराअहिरवार,राजू पंचर , भगवान दास सेन आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजर बंद किया गया। वहीं कैंट थाने द्वारा अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, राजू राठौर तो मोतीनगर थाने द्वारा कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित को,वही कोतवाली पुलिस द्वारा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को नजर बंद कर दिया गया ।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा विकास का खोखला ढिंढोरा पीटती है जबकि विकास के नाम पर सरकार घोर भ्रष्टाचार में लिप्त है।भाजपा के नेताओं पर कभी ईडी और सीबीआई नहीं बैठाती, उनके काले धन की कोई जांच नहीं की जाती। कांग्रेस जब विपक्ष की भूमिका निभाती है और सरकार को आइना दिखाती है, तो प्रशासन सरकार का पिट्ठू बनकर जिले के मंत्री के इशारे पर विपक्ष को ही गिरफ्तार कर लेता है यह प्रशासन की तानाशाही है।











