
विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार
सागर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर में रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ और आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का नाम आचार्य श्री विद्यासागर रखने की घोषणा का आभार जताते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि
शहर की विकास गाथा में आज का दिन उन आकांक्षा के समान है, जिसको पूरे होने की आस शहर भर को वर्षों से थी। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सागर शहर को दो बड़ी सौगात दी। रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय के शुभारंभ से सागर शहर ही नही, अपितु पूरे जिले भर के उन हजारों छात्र छात्राओं को उनके शैक्षणिक कार्यों मैं सुगमता मिलेगी। इसके साथ ही नए नए कोर्स के माध्यम से अध्ययन कर वे अपने सुनहरे भविष्य की परिकल्पना को साकार करेंगे। इसके साथ ही परम श्रद्धेय
आचार्य श्री गुरुवर विद्यासागर महाराज जी के नाम पर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का नामकरण करने की घोषणा कर गुरुवर के प्रति सच्ची विनयांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही शहर को राज्य हवाई सेवा को प्रारंभिक तौर पर शुरू करने की जो मांग थी उसे भी उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए मंजूरी दे दी है। मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि जो उन्होंने सागर के प्रति स्नेह जताया हैं सदैव इसी तरह बना रहे।
शैलेंद्र जैन
विधायक











