
प्रेस विज्ञप्ति
आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
सागर 14 मार्च 2024। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पीटीसी ग्राउंड में सभा के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने भोजन किया एवं बुंदेली व्यंजनों का लुफ्त उठाया तथा समस्त राजपूत परिवार से भेंट की। आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहज,सरल, जननायक परम आदरणीय मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं सदा हृदय से आभारी रहूंगा।
Post Views: 442











