थाना देवरी पुलिस ने पकडी 1 बुलेरो गाडी कीमती करीबन 3 लाख रुपये और 1,30,500 रुपये की अवैध शराब

प्रेस नोट दिनांक 15.03.2024

थाना देवरी पुलिस ने पकडी 1 बुलेरो गाडी कीमती करीबन 3 लाख रुपये और 1,30,500 रुपये की अवैध शराब

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुये अवैध रुप से शराब बैचने वाले एंव परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में थाना देवरी पुलिस को दिनांक 15.03.2024 को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सागर तरफ से एक सफेद रंग की बुलेरा कार क. MP15TA0748 में अवैध शराब लेकर देवरी तरफ आ रही है जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी। अति पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवरी शशिकांत सरयाम के निर्देशन में थाना प्रभारी देवरी निरी. रोहित डोंगरे एंव उनि. निशांत भगत, सउनि. सत्येन्द्र सिंह, आर. मनीष तिवारी, आर. आशीष, आर. लवकुश के साथ गोपालपुरा सागर रोड पर पंहुचकर सागर तरफ से आने वाले वाहनों के लिये नाका बंदी किया जो सागर तरफ से एक सफेद रंग की बुलेरा कार आती दिखाई दी जो पुलिस को देखकर वाहन चालक के द्वारा गाडी को वापिस लौटाने का प्रयास किया गया जो उक्त वाहन को घेराबंदी कर पकडा गया और गाडी का नम्बर देखा गया जो बुलेरा कार क. MP15TA0748 और वाहन को रोका और उसमें बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछां जिन्होने अपना नाम अभय पिता रामराजा लोधी नि. चितौरा थाना सुरखी एंव दीपेन्द्र उर्फ अभिषेक पिता सीताराम यादव नि. पथरिया जाट थाना सिविल लाईन सागर का होना बताया गाडी को चैक किया गया जो गाडी के अंदर वाली सीट में कुछ सामान रखा और लाल रंग के कपडे से ढका था जिसको चैक किया तो गाडी में 29 पेटियां मिली जिनको चैक किया तो उसमें लाल मशाला शराब कीमती करीबन 1,30,500 रुपये को जप्त किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवरी निरी. रोहित डोंगरें, उनि. निशांत भगत, सउनि. सत्येन्द्र सिंह, आर. मनीष तिवारी, आर. आशीष, आर. लवकुश का सराहनीय कार्य रहा है।

Leave a Comment

Read More