
भाजपा पदाधिकारी पहुंचे बूथ प्रवास पर 22 मार्च तक चलेगा बूथ विजय अभियान
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जन-जन के लिए समर्पित:–गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष
भाजपा गठबंधन 400 से अधिक सीट पर जीतकर नया इतिहास रचेगी:–श्याम तिवारी जिला महामंत्री
सागर भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय अभियान पार्टी के नेता, पदाधिकारी और विभिन्न बूथों पर पहुंचे तथा बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें लीं। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सागर बीना विधानसभा के भानगढ़ मंडल पर बूथ क्रमांक 12 पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर संबोधित किया व हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का जो लक्ष्य दिया है उसके लिए कार्य करना है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से विजय दिलाने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्राणपण से जुट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर दो घंटे से अधिक समय दें। पहली बार मतदाता बने युवाओं को पार्टी की नीतियों की जानकारी देने के साथ लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा को वोट देने का आग्रह करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते दस वर्षों में किए गए विकास, गरीब कल्याण व जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के सामने रखें और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का आह्वान करें।
जिला महामंत्री श्याम तिवारी सागर विधानसभा के नगर मंडल में बूथ क्रमांक 93 पर पहुंचे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन पार्षद मेघा दुबे बूथ अध्यक्ष यशोदा विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने बूथ समिति सदस्यों के साथ बैठक के दौरान करणीय कार्यों को संपादित किया व सदस्यों से बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हेतु निरंतर बूथ पर निवासरत् प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर संवाद करें व उन्हे हमारी सरकारों की उपलब्धियों से अवगत कराने का आह्वाहन किया।
साथ ही जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार जन-जन के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। आज हर क्षेत्र में विकास दिखाई दे रहा है, देश का मान विश्व में बढ़ा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। मुफ्त गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर,विश्वकर्मा योजना के माध्यम से परंपरागत व्यवसाय करने वालों को स्थायी रोजगार, ड्रोन ट्रेनिंग देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। इसलिए देश की जनता का प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने समिति सदस्यों से आह्वाहन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए हम सभी को प्राण प्रण से जुटना हैं। हम सभी के सामूहिक प्रयास व परिश्रम से लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और देश में भाजपा गठबंधन 400 से अधिक सीट पर जीतकर नया इतिहास रचेगी। इसी तरह सम्पूर्ण जिले में पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार को बूथ विजय अभियान के तहत अपने अपने बूथों पर शामिल हुए। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











