
लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह आज सागर प्रवास पर विभन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सागर।भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह आज सागर प्रवास पर रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह जी आज प्रातः 11 बजे सागर पहुचेंगे 11:30 लोकसभा प्रबंधन समिति व विधानसभा संयोजक,प्रभारी गणों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे जिला कोर कमेटी, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी एवं पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्यों को मार्ग दर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री महेंद्र सिंह लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया ने अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का जन प्रतिनिधियों से समय के पूर्व कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











