
महेश साहू 6 वर्षो के लिए भाजपा से निष्कासित
सागर। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने महेश साहू को पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान महेश साहू द्वारा पार्टी विरोधी कृत्य किए गए थे। जिसकी ऑडियो वायरल होने के पश्चात साक्ष्य सहित शिकायत पार्टी फोरम पर की गई थी। जिसकी पुष्टि होने के उपरांत मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने सागर प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जिसके बाद जिला महामंत्री अमित कछवाहा द्वारा महेश साहू को 6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासन का पत्र जारी किया गया।
Post Views: 514











