नर्सिंग ऐसा पवित्र कार्य है, जिनका मूल उद्देश्य मानव कल्याण है : शैलेंद्र जैन

नर्सिंग ऐसा पवित्र कार्य है, जिनका मूल उद्देश्य मानव कल्याण है : शैलेंद्र जैन

भाग्योदय तीर्थ नर्सिंग कॉलेज में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

सागर.

भाग्योदय तीर्थ नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ. राज कृष्णन पल्लई द्वारा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग की छात्राओं द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की वंदना करते हुए गीत की प्रस्तुत दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं, जो यहां शिक्षा ले रहे हैं। दरअसल परम श्रद्धेय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने मानव कल्याण के उद्देश्य से भाग्योदय तीर्थ अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की थी, उनका यह उद्देश्य आज पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुझे आप सभी के साथ आपके अभिभावकों पर भी बड़ा गर्व होता है कि जिन्होंने आपको इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आप सभी लोगों ने जिस मार्ग को चुना है। वह मार्ग मानवता कल्याण की मिसाल के लिए पहचाना जाता है। यह ऐसा पवित्र कार्य है, जिनका मूल उद्देश्य मानव कल्याण है। आप सभी बेटियों से कहना चाहता हूं, भले ही इस प्रोफेशन में पैसा कम मिले, लेकिन आपको सम्मान भरपूर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज जबलपुर, डीन स्टेला पीटर ने कहा कि आप सभी लोग के हाथों में एक जादू होता है, जो मरीज 15 दिन में ठीक हो रहा होता है, आप उसे 7 दिन में ही ठीक कर सकते हैं। इसलिए आप सभी निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि भाग्योदय तीर्थ अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज का जो परिसर है, यहां आकर काफी सुकून मिला है। कार्यक्रम के दौरान सुगम कोठारी, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रमोद नायक, प्रदीप कुमार जैन, सौरभ जैन उपकार, प्रियेश जैन, ऋतुराज जैन
ए के जैन, राहुल जैन बिलहरा, रितेश जैन मडवरा, रितुल सराफ, अर्चित जैन समेत बड़ी संख्या में नर्सिंग की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Read More