नौका के माध्यम से विकसित भारत के लिए सुझाव मांगे:–भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ ने

नौका के माध्यम से विकसित भारत के लिए सुझाव मांगे:–भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ ने

सागर। भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत सुझाव अभियान चलाया जिसमें प्रकोष्ठ द्वारा सागर के लाखा बंजारा झील में नौका के माध्यम से मांझी समुदाय के लोगों व शहरवासियों से विकसित भारत के लिए सुझाव प्रदान करने हेतु आग्रह किया। जिसमें मांझी समुदाय के साथ साथ शहर वासियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए अपने अपने हस्तलिखितअमूल्य सुझाव सुझाव पेटी में डाले साथ ही शहर वासियों द्वारा आयोजन की भूरी भूरी प्रसंशा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने कहा कि मान.प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा में प्रत्येक भारतवासी की सहभागिता हो प्रत्येक नागरिक अपना सुझाव प्रदान करें इस उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत के लिए सुझाव अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमें सभी प्राप्त सुझावों को एकत्र कर केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा साथ उत्कृष्ट सुझावों को भारतीय जनता पार्टी चुनावी संकल्प पत्र में जोड़ेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज रैकवार अभिमन्यु सोनी सुनीता रैकवार सहित मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More