विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्माणाधीन मंगल भवनों का निरीक्षण,अविलंब कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्माणाधीन मंगल भवनों का निरीक्षण,अविलंब कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर में चल रहे मंगल भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और ठेकेदार को इन मंगल भवन के निर्माण कार्य को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए उन्होंने अंबेडकर मंगल भवन भगवानगंज,शास्त्री वार्ड स्थित मंगल भवन एवं इंद्रा नेत्र चिकित्सालय के बाजू में स्थित मंगल भवन का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि विधायक जैन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विशेष निधि के माध्यम से नगर के सभी 48 वार्डो में 16 करोड़ रूपए की लागत से मंगल भवन का निर्माण कराया जा रहा है,जिनके माध्यम से लोगो को सामाजिक कार्यों हेतु स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर रमेश बौद्ध,धर्म ठेकेदार,मुन्ना राठौरया,अंकित सनकत सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More