
प्रेस नोट
थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा चोरी करने वाले चोर को त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार
घटना का विवरण- दिनाँक 17.03.2024 को फरियादी प्रशांत पिता बदन सिंह राजपूत उम्र 41 साल नि० ग्राम अचलपुर थाना रहली हाल राजीवनगर वार्ड सागर ने रिपोर्ट लेख कराई कि रोड बनाने की ठेकेदारी का काम करता हू कार्य करने का सामान रखने के लिए सुदामा पटैल धर्माश्री का मकान किराये से लिए हू मकान में मैने सेन्टिग प्लेटे पुरानी इस्तेमाली 20 नग कीमती करीब 40000 रूपये, एक ड्रिल मशीन पुरानी कीमती 3000 रूपये, गैस सिलेण्डर, वाईवरेटर मशीन, केविल, खाना बनाने के वर्तन कीमती 21000 रूपये कुल कीमती 64000 रूपये कोई अज्ञात चोर दिनांक 12.03. 2024 की दरम्यानी रात को चोरी कर ले गया जिसकी दिनांक 17.03.2024 तक तलास करता रहा कोई पता नही की रिपोर्ट पर अपराध क 313/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनाँक 20.03.2024 को पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शहर में हो रही
चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य मे अति. पुलिस
अधीक्षक के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक यश बिजौरिया के नेतृत्व मे थाना प्रभारी मोतीनगर के द्वारा तत्काल एंव प्रभावी कार्यवाही करते हुये विश्वनीय सूचना तंत्र स्थापित कर प्रकरण के अज्ञात अरोपी की तलास पतारसी आस-पास संभावित स्थानो पर जाकर की गई जो मुखविर की सूचना पर आरोपी प्रकाश पिता दयाराम पटैल उम्र 41 साल नि० मंगलगिरी तिग्गडा अम्बेडकर वार्ड सागर को दस्तयाब कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जाकर मेमोरेण्डम लेख किये गये जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी गई मशरूका सेन्टिग प्लेटे. ड्रिल मशीन, केविल, खाना बनाने का सामान कीमती 64000 रूपये मशरूका की समक्ष गवाहन जप्ती की गई तथा आरोपी को गिरप्तारी का कारण बताकर कर गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल सागर दाखिल किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-01. निरी. जसवंत सिंह राजपूत
थाना प्रभारी मोतीनगर 02. सउनि राकेश भटट 03. आर 1546 सुनील लोधी 04. आर 1798 सत्येंद्र सिंह
मोतीनगर पुलिस











