
400 पार का जो संकल्प लिया है, उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है : शैलेंद्र जैन, विधायक
लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ संगठन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमों को लेकर पार्षद दल की बैठक संपन्न
सागर
लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्षद दल की बैठक बुलाई। बैठक में पार्टी के संगठन एप और लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी उपस्थित पार्षदों को दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा का निशान आज चारों दिशाओं में है। पार्टी की अपनी एक पहचान है। फिर भी संगठन द्वारा जो दिशा निर्देश हम सभी के लिए मिले हैं, उन्हें निष्ठा के साथ पूरा करना है। हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला है। यह देश का स्वर्णिम काल है और इस स्वर्णिम काल को बनाए रखने के लिए हमें लोकसभा चुनाव में पूरी लगन और ईमानदारी के साथ मतदाताओं तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम से आप अपने बूथ को ही मजबूत नहीं करेंगे, बल्कि आपको उसे केंद्र की वस्तुस्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। हमें एक भी घर नहीं छोड़ना है। इस बार के चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व में 400 पार का जो संकल्प लिया है। उसे संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना है।
बैठक में जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने संगठन एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पार्षदों के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं, जैसे हितग्राही संपर्क स्वच्छता अभियान, वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद आदि कार्यों की जानकारी एप के माध्यम से अपलोड करें। तभी आप के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी संगठन तक पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि सागर जिले की परफॉर्मेंस अभी भी ठीक नहीं है। उसे ठीक करते हुए हमें सभी जिलों में नंबर वन बना है।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि संगठन ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी हैं, उनका निर्वाह हमें गंभीरता के साथ पूर्ण करना है। अभी देखना यह आ रहा है कि संगठन एप के माध्यम से किया किए जाने वाले कार्य और लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम को लेकर कई वार्डों में किए ही नहीं जा रहे। इससे सागर जिले की परफॉर्मेंस कमजोर हो रही है। इसलिए सभी अपने-अपने क्षेत्र में संगठन एप को लेकर गंभीरता से कार्य करें। इस दौरान बैठक में जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा,विनोद तिवारी,नरेश यादव,धर्मेंद्र खटीक,अनूप उर्मिल,रूपेश यादव,मेघा दुबे,नितिन बंटी शर्मा,रीतेश तिवारी,जिनेश साहू,शैलेश जैन,रामू ठेकेदार,राजकुमार पटेल,देवेंद्र अहिरवार,संजय दुबे,कैलाश हसानी,रानी अहिरवार,नरेश धानक,रानी पराग बजाज,सोमेश जडिया,प्रह्लाद पटेल,सविता साहू, याकृती जडिया,कृष्ण कुमार पटेल,वैदेही पुरोहित,पराग जैन, भरत अहिरवार,नीरज गोलू कोरी,मनोज चौरसिया,विशाल खटीक सुमित यादव,प्रशांत जैन,नीरज यादव,रिंकू नामदेव,वीरेंद्र सोनी,प्रदीप यादव उपस्थित थे











