
राजगढ़ सभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना…
मुख्यमंत्री ने कहा अतीत में राजगढ़ ने आपको आशीर्वाद दिया, आप राजगढ़ को कहाँ से कहाँ तक पहुंचा सकते थे लेकिन राजगढ़ के साथ जो व्यवहार हुआ था बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है राजगढ़ का आपने नुकसान किया….
मुख्यमंत्री ने कहा पहले लोग राजगढ़ से बड़े नेता, सांसद तो बने थे लेकिन इन कांग्रेस के नेताओं ने राजगढ़ को सदैव कुचलने का प्रयास किया, दबाने और डराने का प्रयास किया….
राजगढ़ ने तो दिल खोलकर आपको आशीर्वाद दिया था लेकिन राजगढ़ के साथ आपने हमेशा सौतेला व्यवहार किया था…
जब आपकी सरकार थी तब राजगढ़ में कुंडालिया बांध, मोहनपुरा बांध और मेडिकल कॉलेज पहले क्यों नहीं आ सकते थे…
राजगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का पाप उनके माथे पर है जो फिर हाथ जोड़ने आपके बीच में आये है….
Post Views: 491











