
कैन्ट थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ घटित घटना।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने घटना की कड़े शब्दों में की निंदा।
प्रशासनिक अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कठोर कार्यवाही की उठाई मांग।
आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस का फेल्यूअर साबित ………सुरेन्द्र चौधरी
सागर / कैंट थाना क्षेत्र अंर्तगत 07 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटित घटना की मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिले के पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से घटना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारित चर्चा कर समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि सागर जिले में लगातार घटित हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस का फेल्यूअर साबित हुआ है और पुलिस व प्रशासन के अपराधियों व अपराध रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने मांग करते हुये कहा हैं कि समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही के साथ ही जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध रोकने के लिये ठोस कार्यवाही की जावें।











