सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के तहत 432 विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री

‘‘सम्मान जो समाज के काम आए‘‘ अभियान के तहत 432 विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री,

साइकिलों का भी हुआ वितरण

खुरई। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार को सम्मान जो समाज के काम आए अभियान के अंतर्गत खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को अध्ययन उपयोगी सामग्री वितरित की। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल भीलोंन, शासकीय माध्यमिक शाला भीलोंन, प्राथमिक शाला भीलोंन, प्राथमिक शाला नरौदा, शासकीय हाई स्कूल करैया गूजर तथा शासकीय माध्यमिक शाला बिलैया के कुल 432 छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पुस्तकें, लंच बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को 32 साइकिलों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर  सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक जीवन में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए स्वागत एवं सम्मान के दौरान फूल-मालाओं और गुलदस्तों के स्थान पर विद्यार्थियों के उपयोग की सामग्री स्वीकार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि फूल-मालाएं कुछ समय बाद मुरझा जाती हैं, जबकि कॉपी, पुस्तकें, पेन, लंच बॉक्स और अन्य शैक्षणिक सामग्री विद्यार्थियों के जीवन में वास्तविक उपयोगिता सिद्ध होती है। यही सोच सम्मान जो समाज के काम आए अभियान की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में जनता द्वारा सम्मान स्वरूप जो सामग्री भेंट की जाती है, उसे अब लगातार विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व बरोदिया नौनागिर से इस अभियान की शुरुआत की गई थी और अब पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में चरणबद्ध रूप से सामग्री वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान को बच्चों की शिक्षा से जोड़ने का यह प्रयास निश्चित रूप से एक प्रेरक पहल साबित होगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। आज भी दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले पात्र विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया है, जिससे विशेष रूप से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत विकास कार्यों को भी निरंतर प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल योजनाएं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, तालाब निर्माण एवं पाइपलाइन जैसी अनेक विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन सामग्री का सदुपयोग करने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, फेरन सिंह, आर.एम. शर्मा, रविन्द्र सिंह राजपूत, बदन सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, अंकित सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, बृजभूषण कुशवाहा, राजनारायण कुर्मी, प्रताप सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कल्लू दाऊ भीलोंन, ब्रजेन्द्र सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह ठाकुर, रामजी सिंह ठाकुर, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जशवंत चैबे, प्रेम सिंह, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Read More