
भारतीय जनता पार्टी जिला निवाड़ी की सदस्यता अभियान कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया
आज निवाड़ी के अटल सभागार (यूनियन हॉल) में भारतीय जनता पार्टी जिला निवाड़ी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान-
2024 कार्यशाला में विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ कर बैठक को संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि भाजपा नित नए प्रतिमान स्थापित कर रही है।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में हम पार्टी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।
विधायक लारिया ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने को हर कोई तत्पर है। इस बार भी सदस्यता अभियान के जरिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखर कर सामने आएगी।
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से बीजेपी की विचारधारा को हर घर तक ले जाने का आह्वान किया।
हर जाति,हर वर्ग और हर धर्म के लोग भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।
आमजन को पूर्ण विश्वास है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।
भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश प्रथम है।
कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमति ललिता यादव,
जिला अध्यक्ष अखलेश अयाची, क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन, जिला प्रभारी वीरेन्द्र सिंह रावत,
पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष गणेश लाल नायक, जिला महामंत्री मुकेश सिंह दांगी, रोहिन राय,मंगेश रामपुरया , जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, पार्षदगण,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।











