जन्माष्टमी पर विभिन्न जगहों पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन

रिपोर्टर कृष्णकांत मालवीय लोकेशन सैलाना जिला रतलाम

जन्माष्टमी पर विभिन्न जगहों पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन

रतलाम जिले के सैलाना नगर मे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गई। दिन भर नगर के विभिन्न मंदिरों पर भजन कीर्तन होते रहे। देर रात तक नगर के विभिन्न मंदिरो पर भक्तो का ताता लगा रहा। नगर के मंदिरो पर रात बारह बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर भगवान की महाआरती उताकर पंजेरी की प्रसाद वितरण किया।गली, मोहल्ले मे लोगो ने आंखो पर पट्टी बांधकर बच्चो से मटकिया फुडवाई इधर आरती के बाद प्रसादी वितरित होते ही चौराहो पर टंगी मटकी फोड़ कार्यक्रम का परवान चड़ता गया। नगर मे कई जगह मटकी में इनामी राशि रख कर मटकियॉ बांधी गई। जिन्हे उतारने के लिये आस पास के ग्रामीण इलाको से बड़ी संख्या में मटकीयॉ उतारने के लिये गोविन्दाओ की टोली नगर में आई और उन्होंने मटकीयॉं फोड़ी मटकी उतारने का दोर देर रात तक चलता रहा। पुरे समय पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा ओर यातायात व्यवस्था संभालता रहा।

Leave a Comment

Read More