सागर। श्री दिगंबर जैन वर्णी भवन मोराजी में आचार्य वासु नंदी जी महाराज की परम पूज्य शिष्या परम पूज्य 105 गणनी आर्यिका सोमनंदनी माताजी का ससंग पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे उन्होंने माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया पूज्य माताजी ने बड़े स्नेह के साथ उन्हें अपना आशीर्वाद दिया बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने भक्ति के साथ पिच्छिका परिवर्तन समारोह में हिस्सा लिया।
- कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जैन डॉक्टर के के सराफ, रविंद्र जैन, संतोष पटना, वीरू जैन, मुकेश जैन बगीचा,राजेश पटना,ऋषभ सिंघई,राजकुमार सिंघई,अजीत जैन, पंकज जैन,राकेश मासाब, मनोज जैन प्रदीप जैन उपस्थित थे।
Post Views: 132











