निर्माणाधीन मकान की छत गिरी , एक की गई जान, कई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

MP : निर्माणाधीन मकान की छत गिरी , एक की गई जान, कई घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन 

सिंगरौली।  मोरवा थाना क्षेत्र के मेढौली की घटना जहां छठ घाट के समीप मकान की छत गिरने से दो मजदूर दब गए जिसमें से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया घटना की सूचना मोरवा पुलिस को मिलने के बाद मजदूरों को बचाने के लिए कई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन में एक मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया गया तो वही दूसरे मजदूर की मौत हो गई। घटना तब हुई जब मकान निर्माण की दूसरी मंजिल के छत की ढलाई का काम किया जा रहा था छत में लगी सेट्रिंग निकालने के समय अचानक छत गिर जाने से दोनो मजदूर दब गए ।

मोरवा क्षेत्र के मेढौली में इस तरह की और भी घटनाएं हो चुकी है इसका करण विस्थापन बताया जा रहा है सिंगरौली में चल रहे हैं मुआवजे का खेल कई लोगों की जिंदगियों को ले चुका है मेढौली क्षेत्र को एनसीएल द्वारा अधिग्रहित किया जाना है और जिसे विस्थापन क्षेत्र भी माना गया है जिसको लेकर आए दिन निर्माण कार्य से किया जा रहे हैं जो मानक के विपरीत होते हैं जिसका खामीआजा मजदूर को भोगना पड़ता है मानक की विपरीत होने से ही छत और दीवारों के गिरने के कई मामले सामने आए हैं लेकिन जिला प्रशासन आज भी मौन बैठा हुआ है

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एनसीएल परियोजना का भूमि अधिग्रहण में लेट करना और हैवी ब्लास्टिंग इसका मुख्य कारण है जो कि लोग मुआवजा राशि को लेकर लगातार मकान निर्माण का कार्य क्षेत्र में हो रहे हैं जिसका कारण है कि मानक के विपरीत निर्माण कार्य होने से यह मकान ढह जाते हैं जैसे ही एनसीएल परियोजना में ब्लास्टिंग की जाती है वैसे ही क्षेत्र में कंपन होता है और मानक के विपरीत बने घर गिरने लगते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण यह घटना है जिसमें एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ गई।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें