जाति और गरीब मजदूर वर्ग के साथ हो रहा अत्याचार और अन्याय समाप्त होगा – रेखा चौधरी

 

सागर/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा सागर जिला शहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने शहर के अनुसूचित जाति तथा गरीब मजदूर वर्ग बाहुल्य इलाकों में पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के लिए समर्थन मांगते हुए प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार स्थापित करने का आवाहन किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति बाहुल्य वार्ड भगवानगंज, तुलसी नगर, सुभाष नगर, संत रविदास, अंबेडकर वार्ड आदि में जनसंपर्क एवं कमरा बैठक की।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी के इन इलाकों में पहुंचकर सामाजिक स्तर पर तथा पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर अलग-अलग जगह पर कमरा बैठके लेते हुए स्थानीय लोगों से चर्चा की। यहां की जनता ने प्रदेश में भाजपा की सरकार की रहते उनके साथ हो रहे उपेक्षापूर्ण व्यवहार अत्याचार और अन्याय के खिलाफ रोष जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके वर्ग के लोगों को न केवल राशन- पेंशन बल्कि घर- मकान और रोजगार से भी वंचित किया जा रहा है। जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ हिंसा, मारपीट और हत्याओं की घटनाओं से उनमें असुरक्षा की भावना है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव तथा जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने इस वर्ग के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनने के बाद अनुसूचित जाति और गरीब मजदूर वर्ग के साथ हो रहा अत्याचार और अन्याय समाप्त होगा और उनकी जीवन स्तर को ऊपर उठाते हुए पूरी सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने सागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार स्थापित करने का आवाहन जनता से किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, पप्पू गुप्ता, मुन्नालाल प्रजापति, पं श्रीराम दुबे, मूलचंद विश्वकर्मा, नरेंद्र मिश्रा, मुरलीधर चौधरी, नरेंद्र अहिरवार, जगदीश अहिरवार, रेखा ठाकुर, रितेश पांडे, आदिल राइन, ऋषि शुक्ला, प्रेम अहिरवार, रामू अहिरवार, विशाल अहिरवार, हीरालाल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र अहिरवार, नाथूराम चौधरी, मानसिंह अहिरवार, नरेश टेलर, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, रोहित मांडले, रितेश रोहित, मानसिंह चौधरी, दशरथ अहिरवार, लखन पटेल, जितेंद्र चौधरी, गंगाराम अहिरवार, भैयन पटेल, वीरेंद्र राजे, संजीव अहिरवार, साजिद रायन, रशीद राइन, पप्पू चौधरी, हरिश्चंद्र सोनवार, रूपेश ठेकेदार, संजय रोहतास, अजय अहिरवार, सचिन जैन, संतोष पटेल, संजय सोनवार, देवी अहिरवार, निलेश अहिरवार, गणेश अहिरवार, राजपाल जाटव, अभिषेक तिवारी, गोपाल तिवारी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन तथा स्थानीय जनता की मौजूदगी रही।

भवदीय

डॉ संदीप सबलोक

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता MPCC

Leave a Comment

Read More