बुधवार को प्रचार के अंतिम दिवस सागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन जी के समर्थन में संतोषपुरा, मल्लपुरा,खुशीपुरा मे घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं निधि जैन को विजय बनाने की अपील की, कमलनाथ जी के 11 वचनों को आम जन को बताया जिसमें ₹1500 प्रति माह महिलाओं के लिए, ₹500 में घरेलू रसोई गैस, सॉरी नॉट बिजली बिल माफ 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन लागू होगी, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना, किसानों का कर्ज माफ जैसी तमाम योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
जनसंपर्क में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हीरालाल चौधरी, जिला महामंत्री गंगाराम अहिरवार,हरिश्चंद्र सोनवार, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, नीलेश अहिरवार,रूपेश ठेकेदार, लखन पटेल,संजय सोनवार,अभिषेक तिवारी, संतोष पटेल रवि जाटव, देवीलाल अहिरवार, संजय रोहिताश,नीरज अहिरवार,शिवलाल अहिरवार,रामकुमार सोनवार सहित वार्ड के कार्यकर्ता एवं वार्डवासी प्रमुख रूप से शामिल हुए।











