भोपाल कलेक्टर ने शहर के बिगड़ते AQI स्तर को देखते हुए वाहनों के प्रदूषण स्तर की जाँच करने दिये निर्देश

SHARE:

कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल शहर के बिगड़ते AQI स्तर को देखते हुए एवं उसमें सुधार के लिये कदम उठाते हुए प्रशासन, आरटीओ, पॉल्यूशन कंट्रोल एवं पुलिस को वाहनों के प्रदूषण स्तर की जाँच करने के निर्देश दिये। साथ ही जिन वाहनों का पीयूसी न हो, उन पर चालानी कार्यवाही भी की जाये। ऐसे निर्देश भी कलेक्टर ने दिये

 

कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पम्पों पर पीयूसी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । इसी के साथ उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन को फुल टैंक कराने पर पेट्रोल पम्प संचालक वाहन की मुफ़्त पीयूसी करने की सुविधा प्रदान करेगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें