गुरुद्वारा गुरु के ताल पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, पांच लोगों की मौत की सूचना

SHARE:

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार को भीषण हादसा हो गया। ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई है।

बताया गया है कि ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकीज की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी, इससे ऑटो बुरी तरह कुचल गया। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें