डिंडोरी जिले के शहपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अधे हत्याकांड का खुलासा किया । दरअसल शहपुरा पुलिस ने पुलिस थाना शहपुरा में प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए बताया कि शहपुरा कॉलेज के पास 27 नवंबर 2023 को एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी शहपुरा पुलिस में मर्ग कायम करते हुए अंधे हत्याकांड कि जांच पड़ताल करते हुए आरोपी मुनेश सिंह परस्ते को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा किया ।
गौरतलब है कि मृतक युवक और आरोपी बैठकर शराब पी और मृतक ने आरोपी के साथ गाली गलौज कर दी बस इसी बात को लेकर आक्रोशित होकर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो शहपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
Post Views: 306











