केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित जनप्रतिनिधियों ने दी शहीद राजेश यादव को श्रद्धांजलि

केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित जनप्रतिनिधियों ने दी शहीद राजेश यादव को श्रद्धांजलि

सागर। कारगिल लेह में आतंकवादियों की मुठभेड़ में सागर जिले के बण्डा के ग्राम क्वायला गांव के सैनिक राजेश यादव को आज नम आंखो से उनके 3 वर्षीय बालक अंश के द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पर केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री हरवंश सिंह राठौर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित हजारों की संख्या में जन समुदाय मौजूद था। मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र भेंट कर शहीद राजेश यादव को श्रद्धांजलि दी। शहीद राजेश यादव का 2014 में इंडियन आर्मी में चयन हुआ था। जिसके बाद उनकी अलग-अलग स्थानों पर पोस्टिंग रही। इस समय वे लेह में पदस्थ थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Leave a Comment

Read More