राहुल गांधी के समर्थन में रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होगी विशाल महारैली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
सागर, 31 अक्टूबर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए सागर शहर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बसों, ट्रेनों एवं निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
न्याय योद्धा राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस विशाल महारैली में शामिल होने के लिए सागर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव अपने अनेक साथियों के साथ बस स्टैंड से बसों के माध्यम से दिल्ली रवाना हुए।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के संविधान, लोकतंत्र और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक आवाज बनेगा। सागर शहर कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र और न्याय की इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है।
दिल्ली रवाना होने के दौरान शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल एवं एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







