संकल्प फाउंडेशन के सदस्य ने अपने परिवार एवं टीम के साथ संजीवनी बाल आश्रम के बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, खुशियां बांटने की पहल बनी मिसाल

SHARE:

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने इस पहल की सराहना कर दी शुभकामनाएं

सागर। जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव न बनाकर दूसरों के जीवन में खुशियां लाने का माध्यम बनाने की एक सुंदर पहल सामने आई। संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं विचारक गोपाल तिवारी ने अपना जन्मदिन संजीवनी बाल आश्रम के बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने स्वयं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी से संपर्क कर इच्छा जाहिर की कि वे अपने जन्मदिन की खुशियां अपने परिवार के साथ आश्रम के बच्चों के बीच साझा करना चाहते हैं। उनकी इसी भावना के अनुरूप संकल्प फाउंडेशन की टीम ने इस आयोजन में सहयोग किया।

इस अवसर पर गोपाल तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ संजीवनी बाल आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और अपने जीवन के खास अवसर को उनके साथ यादगार बनाना रहा।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि आज हमारे मित्र और संकल्प फाउंडेशन के सदस्य गोपाल तिवारी जी का जन्मदिन है। उन्होंने अपना जन्मदिन संजीवनी बाल आश्रम के बच्चों के बीच मनाने की इच्छा स्वयं व्यक्त की और फाउंडेशन को इस नेक पहल का माध्यम बनाया। उनकी इस पहल का मैं साधुवाद करता हूं तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि वे जीवन में निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर अपनी खुशियां दूसरों के साथ साझा करना और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही वास्तविक खुशी है। गोपाल जी की यह पहल समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी कि वे विशेष अवसरों को सेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाएं।

गोपाल तिवारी ने भी इस अवसर पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि अपनी खुशियों के पल किसी और के साथ साझा किए जाएं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाई जाए। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें जो खुशी और अपनापन मिला, वह उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।
संकल्प फाउंडेशन इसी सेवा और सहयोग की भावना के साथ समाज के लोगों को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें