इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया फल वितरण, सरदार पटेल को भी किया नमन

SHARE:

सागर। पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला चिकित्सालय सागर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आज हम देश की दो महान विभूतियों को नमन कर रहे हैं। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा, वहीं इंदिरा गांधी ने भारत को शक्ति और स्वाभिमान दिलाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू प्यार से ‘प्रियदर्शिनी’ कहकर पुकारते थे। बचपन से ही स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहीं इंदिरा गांधी ने वानर सेना का गठन कर देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। उन्हें पूरी दुनिया में ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1971 में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश के निर्माण, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश को नई दिशा दी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। फल वितरण के माध्यम से उनके सेवा और करुणा के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि एक विचार थीं। उनका व्यक्तित्व जितना संवेदनशील था, उतना ही दृढ़ और साहसी भी था। वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और पोखरण के पहले परमाणु परीक्षण जैसे निर्णय उनके मजबूत नेतृत्व के उदाहरण हैं। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान नेताओं का जीवन हमें राष्ट्रीय एकता, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर लीलाधर सूर्यवंशी, विजय साहू, शरद राजा सेन, गीता कुशवाहा, ज्योति मलैया, मीना पवन पटेल, वसीम खान, दीनदयाल तिवारी, अनिल दक्ष, महेश अहिरवार, अजय लारिया, अजय सिंह राजपूत, अमित चौरसिया, सुनील पावा, संजय शराफ, नौशाद अब्बासी, गोपाल प्रजापति, विनोद रैकवार, कुंजीलाल लड़िया, बिल्ली रजक, पवन पटेल, विक्रम अहिरवार, वीरेंद्र महावते, सुरेश पंजवानी, हरिश्चंद्र सोनबर, शरद पुरोहित, सुरेश रैकवार, आमिर खान, जहिद ठेकेदार, प्रवीण यादव, अंकुर यादव, छोटू तिवारी, पंकज सोनी, अनु घोषी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सागर।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें