आज सागर आएंगे नव नियुक्त मंत्री राजपूत बुंदेली परंपरा से होगा स्वागत: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक

आज सागर आएंगे नव नियुक्त मंत्री राजपूत बुंदेली परंपरा से होगा स्वागत: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रथम सागर आगमन के पूर्व संध्या पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजपूत 30 दिसंबर शनिवार को दोपहर 3:00 बजे सागर पधार रहे हैं बुंदेली परंपरा से उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है इन्हीं तैयारी का जायजा लेने विधायक जैन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। विधायक जैन ने बताया कि सागर विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मोती नगर चौराहे पर सामूहिक रूप से बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रैली के रूप में बड़ा बाजार होते हुए तीन बत्ती पर डा हरि सिंह गौर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कटरा पुलिस चौकी पर रैली का समापन किया जाएगा जहां जगह-जगह पर रैली का स्वागत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जगन्नाथ गुरैया,रीतेश मिश्रा,अमित बैसाखिया,कपिल नाहर,सचिन घोसी,बिल्लू घोसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More