अमर शहीद राजेश यादव की शहादत को नमन करते हुये संपन्न हुआ कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन

अमर शहीद राजेश यादव की शहादत को नमन करते हुये संपन्न हुआ कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन
_____________
सागर/31.12.2023

हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम इस दिंसबर के अंतिम रविवार को बड़ी माता मंदिर के पास चंद्रशेखर वार्ड में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व पार्षद प्रभात जैन के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभात जैन ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सेवादल के बिना कांग्रेस अधूरी है। महामारी, दुर्घटना के समय सेवादल अपनी सेवाएं हमेशा देती आ रही है।भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना हमेशा अधूरा रहेगा क्योंकि कांग्रेस और भारत देश एक दूसरे के पर्याय हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाकाध्यक्ष समीर खान जो प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे उन्होंने अपने ब्लाक में ध्वजवंदन कार्यक्रम का होना सम्मान की बात कहा।
कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में बंडा के अमर शहीद राजेश यादव जो कि आतंकवादी हमले में शहीद हो गये उन्हें श्रद्धांजलि दी और राजेश यादव अमर रहे के उद्घोष से और बीना शहर अध्यक्ष हीरालाल जैन को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,रजिया खान,योगराज कोरी,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,नंदन पटेल,लीलाधर सूर्यवंशी,नितिन पचौरी,कल्लू पटेल,अंकुर यादव,लल्ला यादव,भैयालाल अहिरवार,मजहर हाश्मी,जुबैद कुरैसी,सलमान खान,आदित्य सेन,लीला कोरी,रज्जु पठान,पवन कोरी,हेमंत पटेल,अन्नी जैन,अशीम शेरा,सहजाद पठान,रूपेश साहू,दानिस खान,आमीन खान,आरिफ खान,कलीम भाई, हुसैन खान,गोरी कोरी,राजा कुरैसी,सूरज ठाकुर,महेश रैकवार,चिंटू,नारायण,आदित्य बंसल,परख शुक्ला,रोहित रैकवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More