प्रति वरसानुसार आपचंद गुफा मंदिर में लगेगा भव्य मेला होगी पावन भगवत कथा

प्रति वरसानुसार आपचंद गुफा मंदिर में लगेगा भव्य मेला होगी पावन भगवत कथा
गढ़ाकोटा जिला सागर
जिला सागर में बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व के प्राचीन मंदिर और स्थान है। जिनमे सागर जबलपुर मार्ग पर आपचंद गुफा एक बहुत महत्व पूर्ण और प्राचीन मंदिर है जिसमे भगवान श्री राम दरबार और पवन सुत हनुमान भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा है। प्रतिवर्स नए वर्ष के अवसर पर बहुत विशाल मेला का आयोजन इस स्थान पर होता है जिसमे हजारों की संख्या में भक्त पधारते है। गुफा मंदिर के पास में नदी भी बहती है जिसका कल कल करता जल और पहाड़ जंगल सुंदरता बढ़ाते है। खाटू श्याम बाबा अखाड़ा के मंडलेश्वर और आपचंद गुफा के पुजारी संचालक पंडित श्री रामाधार जी पाठक महाराज ने बताया की पवन सुत हनुमान जी का मंदिर प्राचीन गुफा में है। महान संत परमहंस श्री हरे राम बाबा जी की कर्म स्थली और तपस्या स्थली इस धरती पर बहुत ही चमत्कार हुए है। सालो सालो लगातार अखंड राम धुन चलती रही है। और प्रतिवर्ष मकर संक्रान्ति के पर्व पर मेला और श्रीमद भगवत कथा का भव्य आयोजन होता रहा है । इस साल भी पुनः सभी आयोजन संपन्न होंगे। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व वरिष्ठ केबिनेट मंत्री और मंदिर के परम भक्त भैया गोपाल भार्गव ने लगतार आपचंद गुफा मंदिर के निर्माण कार्य और विकास कार्य करवाए है। सामुदायिक भवन और मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण भैया गोपाल भार्गव जी के ही प्रयास से हुआ है। मंदिर में सागर दमोह जिला के तो हजारों भक्त आते ही है साथ साथ पूरे मध्य प्रदेश और देश भर से भक्त पधारते है। आप सभी मेला और भगवत में सादर आमंत्रित है।

Leave a Comment

Read More