
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नए साल में क्षेत्र वासियों को दिया तोहफा,संत रविदास वार्ड में 50 लाख रुपए से बनेगा सामुदायिक भवन
सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नए वर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए तोहफा दिया है उन्होंने संत रविदास वार्ड में 50 लाख रुपए की राशि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत की है जिसके निर्माण स्थल के चयन के लिए उन्होंने वार्ड में पहुंचकर जगह देखी और स्थल से ही पटवारी को भूमि का सीमांकन के निर्देश दिए उन्होंने बताया कि शीघ्र ही संत रविदास वार्ड वासियों के लिए लगभग 50 लाख रुपए की लागत से सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
Post Views: 429











