
बीना पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया चोर
चोरी गया लैपटॉप भी किया बरामद
दिनांक 02/01/24 को फाइव स्टार विजिनेश लिमिटेड कंपनी बीना के असिस्टेन्ट मैनेजर ने दिनाँक 25.12.23 के सुबह आफिस खोला तो देखा कि आफिस की शटर का ताला टूटा हुआ था। जब आफिस के अंदर जाकर देखा तो टेविल पर रखा डैल कंपनी का लेपटाप कीमती करीब 40 हजार रूपये का नही मिला कोई चोर चोरी कर ले गया था । फिर कंपनी के हेड आफिस चेन्नई से सीसीटीवी फुटेज मंगवाये गये जो फुटेज के देखने पर दिनांक 25.12.23 को एक अज्ञात व्यक्ति लैपटाप ले जाते दिख रहा था कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसकर लैपटाप चोरी कर ले गया है। आज दिनांक-02.1.2024 को थाना पर रिपोर्ट की गई।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 3/24 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डाॅ संजीव उइके एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना प्रशांत सिंह सुमन मार्गदर्शन मे
सी सी टी व्ही फुटेज के आधार पर मिलते – जुलते एक व्यक्ति गोविंद कुर्मी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध करना स्वीकार किया और घटना मे चोरी किया लेपटॉप अपने घर के अंदर छिपाकर रखना स्वीकार किया। जिसे। पुलिस ने जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस चोर को पकड़ने मे थाना प्रभारी बीना भरत सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे सउनि माधव सिंह, प्रआ राजा, आरक्षक मलखान, जाहर, दलजीत, वीरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











